जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूएई यात्रा में कारोबारियों, अधिकारियों से चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों, प्रमुख कारोबारियों और कपड़ा व्यापारियों के साथ चर्चा कर अपने राज्य में निवेश एवं व्यापार की संभावनाएं तलाशी हैं।

दुबई, 15 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों, प्रमुख कारोबारियों और कपड़ा व्यापारियों के साथ चर्चा कर अपने राज्य में निवेश एवं व्यापार की संभावनाएं तलाशी हैं।

यादव तीन दिवसीय यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा 'ग्लोबल डायलॉग 2025' पहल का हिस्सा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सोमवार को ‘मध्यप्रदेश व्यापार निवेश मंच’ कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने यूएई के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की जिसमें डीपी वर्ल्ड, एतिसलात, लुलु समूह, शराफ डीजी, टेक्टन और टाटा समूह के प्रतिनिधि थे।

उन्होंने यूएई के विदेश व्यापार राज्यमंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ेयोदी से भी मुलाकात की और निवेश को बढ़ावा देने, व्यापार सहयोग बढ़ाने और मध्यप्रदेश एवं यूएई के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने खाड़ी देश के अग्रणी कपड़ा व्यापारियों के साथ भी बातचीत की और बाजार के अवसरों एवं सर्वोत्तम तौर-तरीकों को समझने के लिए दुबई टेक्सटाइल सिटी का दौरा किया।

यादव की इस यात्रा का उद्देश्य निवेशकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के लिए मध्यप्रदेश में मौजूद व्यावसायिक संभावनाओं से अवगत कराना था।

उन्होंने फेडरेशन ऑफ यूएई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव हूमेद मोहम्मद बेन सलेम और अरब संसद के अध्यक्ष एवं यूएई फेडरल नेशनल काउंसिल के सदस्य मोहम्मद अहमद अल यामाहा के साथ बैठक के दौरान रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री को भारतीय व्यवसायों ने सम्मानित किया जिसमें यूएई में स्थित ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

यादव ने गुरु पूर्णिमा के समारोह के दौरान अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\