देश की खबरें | भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच केरल के मुख्यमंत्री ने वर्षगांठ समारोह स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण अपनी चौथी वर्षगांठ के समारोहों को स्थगित कर रही है।

कन्नूर (केरल), नौ मई केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण अपनी चौथी वर्षगांठ के समारोहों को स्थगित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष छह जिलों में होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए जाएंगे। प्रदर्शनी मेलों के तहत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।

यह कदम भारत-पाक सैन्य संघर्ष में राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि केरल देश के साथ मजबूती से खड़ा है और राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करता है।

कन्नूर में सत्तारूढ़ एलडीएफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पूर्ण समर्थन देकर भारत के लिए परेशानी पैदा करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, "इससे एक नया माहौल बना है। इस स्थिति में भारतीयों के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने मतभेदों को अलग रखें और अपने देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए एकजुट हों।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\