देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री ने सड़क और पुल मरम्मत कार्यों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य भर में जारी सड़क एवं पुल मरम्मत कार्यों की मंगलवार को गहन समीक्षा की और अधिकारियों को इन कार्यों के दौरान गुणवत्ता की जांच करने एवं आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

अहमदाबाद, 15 जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य भर में जारी सड़क एवं पुल मरम्मत कार्यों की मंगलवार को गहन समीक्षा की और अधिकारियों को इन कार्यों के दौरान गुणवत्ता की जांच करने एवं आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने निगरानी प्रणाली ‘सीएम डैशबोर्ड’ की ‘वीडियो वॉल’ सुविधा के माध्यम से मरम्मत कार्यों की व्यापक समीक्षा की।

पटेल ने गांधीनगर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सक्रिय दृष्टिकोण अपनाकर सड़क मरम्मत कार्य करने और आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा गांव के पास 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा नौ जुलाई को ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क और पुल मरम्मत कार्यों के निरीक्षण के लिए दौरा करने और जारी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

गुजरात सरकार ने हाल में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के साथ-साथ गांवों, कस्बों और शहरों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया है।

इस समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य सड़क एवं भवन विभाग के 'गुजमार्ग' ऐप्लीकेशन पर प्राप्त 3,632 शिकायतों में से 99.66 प्रतिशत का समाधान कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\