देश की खबरें | देश में हो रहा बदलाव दुनिया के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां खाने के लाले पड़े हुए हैं, वहीं आज भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्षों से मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है ।

अमरोहा (उप्र), 19 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां खाने के लाले पड़े हुए हैं, वहीं आज भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्षों से मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है ।

योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर के समर्थन में एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर रहे थे । इस रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी संबोधित किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''देश में वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान पाकिस्तान का भूभाग ज्यादा था जबकि वहां आबादी कम थी। आज पाकिस्तान की आबादी करीब 23 से 24 करोड़ है, फिर भी वहां खाने के लाले पड़े हैं। वहीं भारत में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्षों से मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। यह बदलते और नए भारत की तस्वीर है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘ग्लोबल लीडर’ (वैश्विक नेता) के रूप में आगे बढ़ने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर ये लक्ष्य हासिल किए जा सकें।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पी के रूप में ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है तथा 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा ‘‘वर्तमान में देश में जो परिवर्तन हो रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। यह परिवर्तन दुनिया के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया है।’’

योगी ने कहा कि यह सब जनता द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के इस्तेमाल से संभव हो पाया है। ‘‘ऐसे में एक बार फिर आपको अपने वोट के जरिये देश को सशक्त और मजबूत सरकार देनी है।’’

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधान परिषद सदस्य सरदार हरि सिंह ढिल्लों, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, राजीव तरारा, हरेंद्र सिंह तेवतिया, और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\