देश की खबरें | केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है।

पटना, तीन मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है।

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘जनविश्वास’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि देश में किसानों, युवाओं और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर’ योजना को देश के युवाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसके तहत नौकरी पाने वालों की शहादत पर उन्हें अन्य शहीदों की तर्ज पर सरकारी सहायता नहीं मिल पाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में जब भी कोई (राजनीतिक) बदलाव आता है तो उसकी आंधी बिहार से शुरू होती है और यह तूफान देश के अन्य हिस्सों में भी फैल गया है। बिहार देश का राजनीतिक केंद्र है।’’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है और एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार है, तो दूसरी तरफ लोगों में प्यार, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक पार्टी नफरत पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम ‘‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान सजा रहे हैं।’’

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा नेता डी. राजा और राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\