देश की खबरें | सांसद मोहन डेलकर का शव परिवार को सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दादरा और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया। मुंबई के एक होटल में वह मृत पाए थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 फरवरी दादरा और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया। मुंबई के एक होटल में वह मृत पाए थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दादरा और नागर हवेली के 58 वर्षीय सांसद डेलकर का शव सोमवार को दक्षिणी मुंबई के एक होटल में छत के पंखे से लटका मिला था। उन्होंने कहा कि गुजराती में लिखा सुसाइड नोट भी संबंधित स्थल से बरामद हुआ।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्य दादरा और नागर हवेली से यहां पहुंचे थे।

कोलाबा खंड के एक सहायक आयुक्त इस मामले की जांच कर रहे हैं।

डेलकर दादरा और नागर हवेली से सात बार सांसद निर्वाचित हुए। वह सातवीं बार वर्ष 2019 में निर्वाचित हुए।

डेलकर को 1989,1991 और 1996 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और 1998 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सफलता मिली थी। वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए और 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तो बने लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। डेलकर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\