देश की खबरें | बिहार के समस्तीपुर में बैरक में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

समस्तीपुर, 14 नवंबर बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महिला कांस्टेबल की पहचान वैशाली जिले की निवासी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।

समस्तीपुर (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चांदनी कुमारी मुसरीघरारी थाने की दूसरी मंजिल पर बैरक में रह रही थी। बुधवार शाम को एक अन्य महिला कांस्टेबल ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब अन्य कांस्टेबलों की मदद से दरवाजा खोला गया तो चांदनी का शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरक से बरामद उसका मोबाइल फोन तथा एक डायरी जब्त कर ली गई है और उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\