Ranchi Shocker: रांची में दो लोगों के शव मिले, पत्थर मारकर हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रांची के दो अलग-अलग इलाकों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए जिनकी पत्थर मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 15 मार्च : रांची के दो अलग-अलग इलाकों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए जिनकी पत्थर मारकर हत्या किए जाने की आशंका है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, एक शव शनिवार सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास मिला जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास बरामद हुआ.

पुलिस उपाधीक्षक कुमार वी. रमन ने बताया कि तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है जो बिहार का निवासी था और वह रांची में किराए के मकान में रहता था. उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : ASI Murder Case: एएसआई हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को दिलाई जाएगी सजा; विजय सिन्हा

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव कबाड़ बीनने वाले एक व्यक्ति का है, लेकिन उसके नाम और पते के बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्तियों की हत्या पत्थर मारकर की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी