देश की खबरें | भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धार्मिक स्थलों को खतरे में डालने एवं सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए संभल तथा औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है।

लखनऊ, 18 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धार्मिक स्थलों को खतरे में डालने एवं सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए संभल तथा औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है।

यादव ने यहां रोज़ा इफ्तार के बाद पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं बर्बाद है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है।

सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान के अनुसार यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है, हत्या, लूट और अपराध चरम पर है।

उन्होंने दावा किया कि सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है।

सपा प्रमुख ने हाल की कुछ घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, बरेली में डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी, जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं, उनकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी गयी।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है, अन्याय करा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में पुलिस के जरिए मतदान केंद्रों को लूटा है तथा वह विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवा रही है।

उन्होंने भाजपा पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करायेगी तो उसे पुलिस के गलत काम को छिपाना पड़ेगा।

यादव ने दावा किया,‘‘धीरे-धीरे भाजपा के आचरण के कारण न केवल मस्जिदें बल्कि सभी धार्मिक स्थल खतरे में पड़ जाएंगे। यहां तक कि हमारा केदारेश्वर मंदिर (इटावा में) भी उनके लिए समस्या बन गया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरों द्वारा मंदिर निर्माण के प्रयासों पर आपत्ति जताती है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपने लोगों के समर्थन से मंदिर बनाते हैं, तो भी भाजपा को परेशानी होती है। ऐसे में हमें क्या कहना चाहिए? भाजपा के शासन में हर धार्मिक स्थल खतरे में है।’’

आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\