देश की खबरें | जनहित की बेहतरीन योजना को बर्बाद करने पर आमादा है राजस्थान की भाजपा सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जनहित की बेहतरीन ‘आरजीएचएस’ योजना को बर्बाद करने पर आमादा है।

जयपुर, 10 जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जनहित की बेहतरीन ‘आरजीएचएस’ योजना को बर्बाद करने पर आमादा है।

गहलोत ने इस मुद्दे को उठाते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘राजस्थान के निजी अस्पतालों की यूनियन आरएएचए (राजस्थान एलायंस आफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस) ने अखबार में विज्ञापन देकर 15 जुलाई से राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस के तहत इलाज बंद करने की घोषणा की है। इसका कारण 701 निजी अस्पतालों को सात महीने से 980 करोड़ रुपये का भुगतान भाजपा सरकार द्वारा न करना बताया गया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘यह दिखाता है कि भाजपा सरकार का प्रबंधन बुरी तरह फेल हो चुका है क्योंकि हर महीने सरकारी कर्मचारियों के वेतन से आरजीएचएस के लिए कटौती होती है पर इसका भुगतान अस्पतालों को नहीं किया जा रहा। जनहित की एक बेहतरीन योजना को भाजपा सरकार बर्बाद करने पर आमादा है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को तत्काल इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों एवं उनके परिजनों को अनावश्यक तकलीफ नहीं हो।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसे चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा,‘‘सरकार को जल्द से जल्द इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए, ताकि लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।’’

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय देरी नहीं, बल्कि आमजन की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट