देश की खबरें | केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जनता करारा जवाब देगी: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर संघीय जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

चंडीगढ़, 24 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर संघीय जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ बैठक करने के बाद मान ने कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई में हर कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

विधायकों के साथ बैठक में मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी, लोकसभा चुनावों की रणनीति और 31 मार्च को ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

मान आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भी हैं। बैठक में आप की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुध राम, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और विधानसभा उपाध्यक्ष जय किशन सिंह भी शामिल हुए।

मान ने कहा, ‘‘हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग इस तानाशाही को खत्म करने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।’’

मान ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सभी पार्टियां और नेता ‘‘लोकतंत्र को बचाने के लिए’’ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक साथ आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की तानाशाही बढ़ती जा रही है। विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है और एक मौजूदा मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया गया है।’’

आप नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ‘‘देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा’’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज