देश की खबरें | भारत में तेल, गैस ब्लॉक के लिए बोली का सबसे बड़ा दौर शुरू; 25 ब्लॉक की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने तेल एवं गैस के लिए बोली के अपने सबसे बड़े दौर की मंगलवार को शुरुआत की। इसमें 1.91 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 25 ब्लॉक की पेशकश की गई। इनमें से अधिकतर ब्लॉक अपतटीय क्षेत्र में हैं।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारत ने तेल एवं गैस के लिए बोली के अपने सबसे बड़े दौर की मंगलवार को शुरुआत की। इसमें 1.91 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 25 ब्लॉक की पेशकश की गई। इनमें से अधिकतर ब्लॉक अपतटीय क्षेत्र में हैं।

इसके जरिये सरकार का मकसद आयात में कटौती और ऊर्जा सुरक्षा में मदद के लिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) में ‘ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी’ (ओएएलपी) के तहत बोली के 10वें दौर की शुरुआत की।

ओएएलपी के 10वें बोली दौर में 13 तलछटी घाटियों में 1,91,986 वर्ग किलोमीटर में फैले 25 ब्लॉक शामिल होंगे। इनमें से 13 ब्लॉक अपतटीय क्षेत्र में हैं। बेाली के पिछले नौ दौर में 3.78 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की पेशकश की गई थी। ओएएलपी का नौंवा बोली दौर वर्तमान बोली दौर से पहले सबसे बड़ा था।

ओएएलपी के 10वें बोली दौर में तेल व गैस की खोज और उत्पादन के लिए 1.36 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले 28 ब्लॉक या क्षेत्र पेश किए गए हैं।

हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के अनुसार, सितंबर में ओएएलपी के बोली के नौवें दौर में चार बोलीदाता शामिल हुए, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड तथा निजी क्षेत्र की वेदांता लिमिटेड शामिल थीं। इनमें से अधिकतर ब्लॉक के लिए केवल दो बोलियां प्राप्त हुईं थी। इसमें पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड-बीपी पीएलसी ने गुजरात अपतटीय क्षेत्र में एक ब्लॉक के लिए ओएनजीसी के साथ मिलकर बोली लगाई थी।

सरकार ने ओएएलपी के 10वें बोली दौर के सफल बोलीदाताओं के नाम की घोषणा अभी नहीं की है।

सरकार ने भारत के ‘अपस्ट्रीम’ क्षेत्र को विकसित करने के लिए तेल एवं गैस कंपनियों को आकर्षित करने के लिए 2017 में ओएएलपी की शुरुआत की थी। ओएएलपी कम रॉयल्टी दरों की पेशकश के अलावा राजस्व-साझाकरण मॉडल के साथ विपणन व मूल्य निर्धारण की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड