खेल की खबरें | टेलर को फेंकी गयी गेंद किसी भी गेंदबाज के लिये ‘स्वप्निल गेंद’ थी: सिराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि रॉस टेलर को फेंकी गयी गेंद किसी भी गेंदबाज के लिये ‘स्वप्निल’ गेंद होगी।

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि रॉस टेलर को फेंकी गयी गेंद किसी भी गेंदबाज के लिये ‘स्वप्निल’ गेंद होगी।

सिराज ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 62 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी जिसमें उन्होंने अपने शुरूआती स्पैल में शीर्ष क्रम के तीन विकेट जल्दी जल्दी चटका दिये।

टेलर को फेंकी गयी गेंद के बारे में सिराज ने कहा, ‘‘योजना इनस्विंग गेंद के लिये क्षेत्ररक्षकों को सजाने की थी और लक्ष्य था कि पैड पर हिट करें लेकिन जिस तरह से मैं लय में आ रहा था तो मैंने सोचा कि आउटस्विंग गेंद क्यों नहीं फेंकू। यह कारगर रहा। यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिये स्वप्निल गेंद थी। ’’

जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऊंगलियों के बीच ‘वेब’ में चोट लगने के कारण वह खेल नहीं रहे थे। कानपुर में शुरूआती टेस्ट में सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मौका दिया गया।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘जब मैंने चोट से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग शुरू तो मैंने ज्यादा से ज्यादा स्विंग हासिल करने के लिये एक विकेट को लक्ष्य बनाकर काफी गेंदबाजी की थी। मेरा ध्यान इसी पर था। ’’

सिराज ने टॉम लैथम को आउट करने के लिये 147 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार का बाउंसर फेंका था। उन्होंने कहा, ‘‘ताकि जब भी मुझे टेस्ट मैच में मौका मिलेगा, मुझे एक ही क्षेत्र में लगातार हिट करना होगा और इसी से मुझे लय हासिल करने में मदद मिली। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट