देश की खबरें | जनरल रावत की अस्थियां गंगा के संगमों में प्रवाहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां टिहरी, चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में गंगा के संगमों में प्रवाहित कर दी गयी हैं।

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 15 दिसंबर देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां टिहरी, चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में गंगा के संगमों में प्रवाहित कर दी गयी हैं।

इससे पहले, 11 दिसंबर को दंपति की अस्थियां उनकी दोनों पुत्रियों ने हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की थीं।

दिवंगत रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां रविवार और सोमवार को पहले देवप्रयाग, फिर रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग और सबसे बाद में बिष्णु प्रयाग में संगम पर विसर्जित की गईं।

पूर्व रियर एडमिरल ओम प्रकाश राणा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह और दिवंगत शीर्ष सैन्य अधिकारी के एक रिश्तेदार कर्नल (सेवानिवृत) बिष्ट दंपति के अस्थि कलश लेकर उत्तराखंड आए थे।

उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन के दौरान सेना के अधिकारियों ने उनका काफी सहयोग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now