देश की खबरें | पुरी रथयात्रा पर अपना आदेश निरस्त करने के आग्रह पर सोमवार को सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के चलते पुरी की ऐतिहासिक रथयात्रा पर रोक लगाने वाले अपने आदेश को निरस्त करने के आग्रह पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 21 जून कोविड-19 महामारी के चलते पुरी की ऐतिहासिक रथयात्रा पर रोक लगाने वाले अपने आदेश को निरस्त करने के आग्रह पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा।

शीर्ष अदालत ने 18 जून को अपने आदेश में कहा था कि जनस्वास्थ्य और नागरिकों की सुरक्षा के हित में पुरी में इस साल रथयात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती और ‘‘यदि हम अनुमति देते हैं तो भगवान जगन्नाथ हमें क्षमा नहीं करेंगे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत ने बनायी कोविड-19 उपचार के लिए दो दवाइयां, जानिए कैसे होगा उनका प्रयोग.

रथयात्रा 23 जून से शुरू होनी थी। इसके बाद एक जुलाई को ‘बहुदा जात्रा’ (रथयात्रा की वापसी) शुरू होनी थी।

आदेश के एक दिन बाद कुछ लोगों ने न्यायालय में याचिका दायर कर आदेश को निरस्त करने और इसमें संशोधन का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | मिजोरम में 30 जून तक 'टोटल लॉकडाउन', कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला.

न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की एकल न्यायाधीश पीठ आवेदनों पर सोमवार को सुनवाई करेगी।

याचिका दायर करने वालों में ‘जगन्नाथ संस्कृति जागरण मंच’ भी शामिल है।

ओडिशा के पुरी में होने वाले इस उत्सव में पूरी दुनिया से लाखों लोग शामिल होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\