देश की खबरें | भदोही में कथित फर्जी चिकित्‍सक व चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही में अवैध ढंग से संचालित एक नर्सिंग होम की कथित फर्जी चिकित्‍सक द्वारा शुक्रवार को गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान हुई कथित चूक से नवजात बच्‍चे की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में दूसरे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोही (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च भदोही में अवैध ढंग से संचालित एक नर्सिंग होम की कथित फर्जी चिकित्‍सक द्वारा शुक्रवार को गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान हुई कथित चूक से नवजात बच्‍चे की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में दूसरे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कथित फर्जी चिकित्‍सक शाहीन खान और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस को मिली परिजनों की तहरीर के मुताबिक एक निजी नर्सिंग होम की चि‍कित्‍सक/प्रबंधक और उसके ड्राइवर ने एक महिला का ऑपरेशन करने में पेट फाड़ दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ जाने से नाराज़ परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की एक धारा में मुकदमा दर्ज कर नर्सिंग होम की चि‍कित्‍सक/प्रबंधक और उसके चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चौरी थाना के वेदमनपुर निवासी अवनीश दूबे की पत्नी निशा दूबे को बीती देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे दो कमरों वाले एक नर्सिंग होम ले गए जहाँ आज सुबह नर्सिंग होम चलाने वाली शाहीन खान और उसके कार ड्राइवर नीरज ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और नवजात शिशु की मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक इस नर्सिंग होम में कोई डॉक्टर ना होने की जांच की गई थी और एक साल पहले इसे सील कर बंद करने को कहा गया था पर यह चल रहा था। उन्होंने बताया बच्चे की मौत के बाद महिला को गंभीर हालत में यहाँ से रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया फ़र्ज़ी चिकित्‍सक शाहीन खान और उसके ड्राइवर के खिलाफ हत्‍या (304) और इंडियन मेडिकल एक्‍ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\