विदेश की खबरें | चीन के शाओलिन मठ के प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार और यौन दुराचार के आरोपों की जांच चल रही है : खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मार्शल आर्ट कुंग फू में विशेषज्ञता रखने वाले चीन के प्रसिद्ध बौद्ध मठ शाओलिन मंदिर के प्रमुख पर लगे गबन और यौन दुराचार के आरोपों की जांच की जा रही है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 27 जुलाई मार्शल आर्ट कुंग फू में विशेषज्ञता रखने वाले चीन के प्रसिद्ध बौद्ध मठ शाओलिन मंदिर के प्रमुख पर लगे गबन और यौन दुराचार के आरोपों की जांच की जा रही है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ ने मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के हवाले से बताया कि हेनान प्रांत में शाओलिन मंदिर के मठाधीश शी योंगशिन पर आपराधिक गड़बड़ियों का संदेह है, जिनमें परियोजना निधि और मंदिर की संपत्ति का गबन और दुरुपयोग शामिल है।

खबर में कहा गया है कि मठाधीश ने लंबे समय तक कई महिलाओं के साथ अनुचित संबंध बनाए रखकर तथा नाजायज बच्चों को जन्म देकर बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन किया है।

वर्तमान में वह कई एजेंसियों की संयुक्त जांच के दायरे में है।

यह मंदिर 495 ईस्वी में स्थापित किया गया था और यह चीन के हेनान प्रांत में सोंग पर्वत की तलहटी में स्थित है। यह चान बौद्ध धर्म, जिसे जेन भी कहते हैं, और महायान बौद्ध धर्म से जुड़ा है।

अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के अलावा, यह मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण का एक प्रसिद्ध केंद्र है, जिसके प्रति दुनिया भर से छात्र आकर्षित होते हैं।

यह मंदिर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\