Delhi Weather Update: दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 फरवरी : दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल फरवरी में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 2013 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है.

फरवरी 2016 में राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293, वर्ष 2017 में 267, 2018 में 235, 2019 में 242, 2020 में 240, 2021 में 281, 2022 में 225, 2023 में 237 और 2024 में 223 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें :Ranchi Weather and Rain Forecast: इंग्लैंड- टीम इंडिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में बारिश डालेगी खलल? यहां जानें कल रांची में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी माह में दिल्ली में एक भी दिन एक्यूआई 400 से ऊपर नहीं गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. ऐसे चार दिन थे जब एक्यूआई 300 और 400 (बहुत खराब) के बीच था और 10 दिन एक्यूआई 200 और 300 (खराब) के बीच था. वहीं 28 फरवरी तक 14 दिन ऐसे थे जब एक्यूआई 200 (मध्यम) से नीचे रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\