देश की खबरें | हेतापट्टी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार थरवई थाने के हेतापट्टी गांव में सात अगस्त को एक दुकान में लूटपाट और एक व्यक्ति की हत्या के मामले का अनावरण करते हुए पुलिस ने रविवार को इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
प्रयागराज, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार थरवई थाने के हेतापट्टी गांव में सात अगस्त को एक दुकान में लूटपाट और एक व्यक्ति की हत्या के मामले का अनावरण करते हुए पुलिस ने रविवार को इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) अभिषेक भारती ने यहां पुलिस लाइन में संवाददाताओं को बताया कि हेतापट्टी गांव की घटना को शाहजहांपुर के बद्दीक मारवाड़ी घुमंतू गिरोह ने अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किया।
उन्होंने बताया कि साथ ही इस गिरोह के लिए रेकी करने वाली पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हेतापट्टी गांव से लूटे गए जेवरात और 73,064 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थरवई घटना में शामिल अभियुक्त लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर लखनऊ की ओर जाने वाले है।
भारती ने बताया कि इस सूचना पर थरवई थाना और नवाबगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को तड़के लालगोपालगंज स्टेशन पर दबिश दी और मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ मे अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ लड्डू और कुशलपाल उर्फ कृष्णा के पैर मे गोली लगी है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त दयाराम और नन्हे उर्फ जयराम की निशानदेही पर इनके परिवार की पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या सहित लूट की घटना से सम्बंधित रूपये और सोने चांदी के आभूषण बरामद किये हैं।
उल्लेखनीय है कि सात अगस्त को तड़के थरवई थाना अंतर्गत हेतापट्टी गांव में चार अज्ञात बदमाशों ने एक दुकानदार की दुकान में लूटपाट की और चौकीदार को लाठी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)