देश की खबरें | हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

नोएडा (उप्र),31मार्च नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ईला मारन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश अमन को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है और घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि 26 मार्च को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिला था, जिसकी शिनाख्त विवेक नामक युवक के रूप में हुई। उसके माता-पिता ने 29 मार्च को शव की शिनाख्त की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने कल फारुख उर्फ सफी , अकाश, संजय तथा मोहन को गिरफ्तार किया था और उन्हीं की निशानदेही पर आज अमन को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करते थे और उनको शक था कि विवेक इनकी मुखबिरी करता है। इसलिए उन्होंने 25 मार्च को उसकी हत्या कर जलपुरा गांव के पास शव को जला दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर