हादसे में सड़़क किनारे सो रहे लोगों की मौत मामले में आरोपी बीएमडब्ल्यू कार चालक गिरफ्तार

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू कार द्वारा एक अन्य वाहन को टक्कर मारने और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ने की वजह से दो बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने के मामले में 27 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 17 जून : दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू कार द्वारा एक अन्य वाहन को टक्कर मारने और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ने की वजह से दो बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने के मामले में 27 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान निर्माण विहार निवासी साहिल नारंग के तौर पर की गई है जिसका नोएडा में कपड़ों का कारोबार है.

पुलिस ने बताया कि 10 जून को उसे सूचना मिली कि हादसे में लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे सो रहे तीन-चार लोग घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंचने पर लग्जरी कार से वैगन आर कार में टक्कर की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से वैगन आर कार फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई और इस हादसे में वैगन आर कार चालक भी घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme: बलिया में अग्निपथ योजना का विरोध, रेलवे स्टेशन में युवकों ने की तोड़-फोड़

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया. जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की जो कृष्णा नगर के रहने वाले वाले व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) इशा पांडे ने बताया कि पुलिस ने कार मालिक के आवास पर छापा मारा तब उसने बताया कि उसने कार अपने भांजे को नोएडा सेक्टर 63 की कार्यशाला में सर्विस के लिए दी थी. इसके बाद नारंग को निर्माण विहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और कार जब्त की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Etah Crime News: यूपी के एटा में महिला के हौसले को सलाम, 23 मिनट तक बदमाशों से भिड़ी; VIDEO वायरल होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड