देश की खबरें | बदायूं में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

बदायूं, 18 सितंबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, फैजगंज बेहटा थाना इलाके के एक गांव में रेलवे स्टेशन के पीछे 15 वर्षीय दलित किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को उसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिन में 11 बजे के आसपास आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी का शव मिला था, जिसकी पहचान स्थानीय लोगों से कराई गई और परिजनों ने घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सिंह के मुताबिक, इस संदर्भ में पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में जुट गईं और कुछ ही घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सिंह के अनुसार, आरोपी की घटनास्थल आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मिठाई की दुकान व घर है और वह बिजली विभाग में संविदा पर भी काम करता है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे किशोरी उसकी दुकान के सामने से जा रही थी, तभी उसकी नियत खराब हो गई।

सिंह के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को घर छोड़ने के बहाने से उसे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि पहचान खुल जाने के डर से उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और चेहरे पर मिट्टी डाल दी।

सिंह ने कहा कि इस घटना में अभियुक्त की निशानदेही पर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पीड़िता की मां और चाचा ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एसएसपी ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और घटना का जल्द खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।

परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी और बैंक में तैनात गार्ड पर संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और इस मामले में स्पष्टता के साथ कुछ कहा जा सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी