देश की खबरें | पुलिस लॉकअप से फरार आरोपी नदी में कूदा, डूबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले के थोडुपुझा में पुलिस हिरासत से एक आरोपी शुक्रवार को भाग गया और बगल की नदी में कूदने के बाद डूब गया।
थोडुपुझा (इडुक्की), तीन दिसंबर केरल के इडुक्की जिले के थोडुपुझा में पुलिस हिरासत से एक आरोपी शुक्रवार को भाग गया और बगल की नदी में कूदने के बाद डूब गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर शफी (35) रूप में की गयी है और उसे अदालत में पेशी के लिये ले जाया जा रहा था, इसी दौरान वह मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि जाहिर तौर पर ताला ठीक से नहीं लगाया गया था, इसलिए आरोपी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने कहा, ‘‘वह लगभग एक किलोमीटर तैर गया और पुलिस और स्थानीय लोग किनारे से उसका पीछा कर रहे थे। दमकलकर्मी भी वहां मौजूद थे। हम सभी ने उससे तट पर आने का अनुरोध किया लेकिन उसने मना कर दिया और वह कुछ देर बाद वह डूब गया।’’
उन्होंने कहा कि शफी के खिलाफ लगभग 18 - 19 मामले दर्ज हैं, उन्होंने कहा कि उसे आज सुबह एक हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
थाने से सटे थोडुपुझा नदी बहती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)