विदेश की खबरें | वॉयज़र 2 के तारों के सफर की 5 अरब साल की विरासत 45 बरस बाद अभी शुरू हो रही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (एलिस गोर्मन, फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(एलिस गोर्मन, फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी)

एडीलेड, 22 अगस्त (द कन्वरसेशन) 45 साल पहले 20 अगस्त 1977 को, एक असाधारण अंतरिक्ष यान ने इस ग्रह से उस अनंत अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। वॉयज़र 2 हमें पहली बार दिखाने जा रहा था कि बाहरी सौर मंडल के ग्रह करीब से कैसे दिखते हैं। यह ठीक वैसा ही था जैसे न्यूयॉर्क शहर में एक मक्खी को छोड़ दिया जाए और फिर उसे उसके बारे में बताने को कहा जाए।

वॉयज़र 1 को 5 सितंबर को वॉयज़र 2 के बाद लॉन्च किया गया था। प्रत्येक वॉयज़र में एक गोल्डन रिकार्ड लगाया था जिसमें वह अपने साथ पृथ्वी से अभिवादन, ध्वनियां, छवियां और संगीत लेकर गए थे।

अंतरिक्ष यान कमोबेश जुड़वां थे, लेकिन उनके पास अलग-अलग प्रक्षेपवक्र और वैज्ञानिक उपकरण थे। जबकि दोनों बृहस्पति और शनि के करीब से गुजरे, वॉयज़र 1 फिर तारों के बीच अंतरिक्ष की ओर बढ़ गया। वॉयज़र2 ने यूरेनस और नेपच्यून की अब तक की एकमात्र यात्रा की।

रंग बिरंगी दुनिया

1986 में यूरेनस पहुंचे, वॉयज़र 2 ने हल्के नीले-हरे बादलों और एक संभावित ‘‘अंधेरे स्थान’’ को मैप किया, जिसकी बाद में हबल स्पेस टेलीस्कॉप द्वारा पुष्टि की गई। यहां एक अप्रत्याशित चुंबकीय क्षेत्र था। दस नए चंद्रमाओं की खोज की गई, जिनमें ग्रे, गड्ढों से भरा पक और दो नए स्याह छल्ले शामिल हैं।

तीन साल बाद वॉयज़र 2 नेप्च्यून पहुंचा और 18,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं में घूमते हुए बादलों की तस्वीरें धरती पर भेजीं। स्लेट के रंग का ‘‘ग्रेट डार्क स्पॉट’’ दिखाई दिया और सबसे बड़ा चंद्रमा, ट्राइटन, मीथेन बर्फ और जमी हुई नाइट्रोजन के प्रभाव से गुलाबी हो गया था।

तब से कोई अंतरिक्ष यान वापस नहीं आया है।

भविष्य के लिए संदेश

दूर के बर्फीले ग्रहों की इन झलकों से भी अधिक, जो वॉयज़र मिशन के बारे में लोगों को आकर्षित करता है, वह है प्रसिद्ध गोल्डन रिकॉर्ड्स। दूरदर्शी खगोलशास्त्री कार्ल सागन के नेतृत्व में एक समिति ने एक वर्ष की मेहनत के बाद ऐसी सामग्री एकत्र की जो पृथ्वी के प्रतिनिधि के रूप में वॉयज़र के साथ अंतरिक्ष में गई। इनमें कुछ खास ध्वनियों, संगीत, छवियों, विभिन्न ओं, जिनमें कुछ प्राचीन और दुर्लभ एं भी शामिल थीं, में लोगों के संदेश और शुभकामनाओं को रिकार्ड किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट