ताजा खबरें | थरूर, पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का मामला राज्यसभा में गूंजा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाया और उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले वापस लेने की मांग की।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाया और उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले वापस लेने की मांग की।

शून्यकाल के दौरान उच्च सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘स्वतंत्र पत्रकारिता और बोलने की आजादी’’ को दबाने के लिए सरकार द्वारा देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राजनेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ज्ञात हो कि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा और एक प्रदर्शनकारी की मौत के सिलसिले में उनके ‘‘भ्रमित’’ करने वाले ट्वीट के चलते पांच राज्यों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिंह ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति की शिकायत पर सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे, मंदीप पूनिया और अन्य पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि देशद्रोह ब्रिटिश जमाने का कानून है और इसका इस्तेमाल उस दौर में महात्मा गांधी, भगत सिंह, अशफाक-उल्ला खान सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ किया जाता था।’’

सिंह ने कहा, ‘‘एक जैसी शिकायतों और मिलती-जुलती विषय वस्तु के आधार पर तीन राज्यों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वतंत्र पत्रकारिता और स्वतंत्र आवाज को दबाने का एक सुनियोजित षड़यंत्र है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’

स्वतंत्र पत्रकारिता को लोकतंत्र की पहली आवश्यकता बताते हुए सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से देशद्रोह के मामले वापस लेने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड