देश की खबरें | गनीमत, दर्शा ने एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप की टीम में जगह बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निशानेबाजी विश्व कप की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय गनीमत सेखों और दर्शा राठौड़ को अजरबैजान में होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप और आगामी एशियाई खेलों (सितंबर में चीन के हांगझोऊ) के लिए निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, 25 जून निशानेबाजी विश्व कप की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय गनीमत सेखों और दर्शा राठौड़ को अजरबैजान में होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप और आगामी एशियाई खेलों (सितंबर में चीन के हांगझोऊ) के लिए निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया।

दोनों प्रमुख स्पर्धाओं के लिए महिला वर्ग में तीसरी स्कीट निशानेबाज परिनाज धालीवाल हैं।

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला स्कीट निशानेबाज और विश्व कप कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला स्कीट निशानेबाज गनीमत ने पिछले महीने कजाकिस्तान के अल्माटी में विश्व कप में रजत पदक जीता था।

दर्शा ने अल्माटी विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर इसे भारत के लिए यादगार बना दिया था। यह पहली बार था जब भारत की दो निशानेबाजों ने महिला स्कीट विश्व कप के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक हासिल किये थे।

एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुषों की स्कीट टीम में जूनियर वर्ग में 2014 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अनंतजीत सिंह नरूका, अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगुरा शामिल हैं।

कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन अनुभवी स्कीट निशानेबाज मेराज अहमद खान को इन दोनों प्रतियोगिताओं की टीम में जगह नहीं दी गयी।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अनुसार, टीम का चयन 2023 के शुरूआती छह महीनों में आयोजित चार ट्रायल और कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अंकों को ध्यान में रखा कर किया गया है।

पुरुषों के ट्रैप वर्ग में, पृथ्वीराज तोंडइमन, अनुभवी जोरावर सिंह संधू और ओलंपियन किनान चेनाई टीम में जगह बनाने में सफल रहे जबकि 2006 के विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू अपना स्थान सुरक्षित करने से चूक गये। वह समग्र तालिका में पांचवें स्थान पर रहे।

तमिलनाडु के पृथ्वीराज हाल ही में भोपाल में आयोजित शॉटगन के चौथे राष्ट्रीय चयन ट्रायल में विजेता बने थे।

महिलाओं की ट्रैप टीम में मनीषा कीर, प्रीति रजक और राजेश्वरी कुमारी को तरजीह दी गयी जबकि श्रेयसी सिंह और शगुन चौधरी जैसे बड़े नाम टीम में जगह नहीं बना सकीं।

विश्व चैम्पियनशिप (बाकू, अजरबैजान) के लिए भारतीय टीम

ट्रैप पुरुष : पृथ्वीराज तोंडइमन, किनान चेनाई, जोरावर सिंह संधू।

ट्रैप महिला :  मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी।

स्कीट पुरुष: अनतजीत सिंह नरुका, अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगुरा।

स्कीट महिला: गनीमत सेखों, परिनाज धालीवाल, दर्शा राठौड़।

ट्रैप मिश्रित टीम: पृथ्वीराज तोंडइमन  / मनीषा कीर और किनान चेनाई / प्रीति रजक।

स्कीट मिश्रित टीम: अनंतजीत सिंह नरुका / गनीमत सेखों और अंगद वीर सिंह बाजवा / परिनाज धालीवाल।

हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

ट्रैप पुरुष : पृथ्वीराज तोंडइमन, किनान चेनाई, जोरावर सिंह संधू।

ट्रैप महिला :  मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी।

स्कीट पुरुष: अनंतजीत सिंह नरूका, अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगुरा।

स्कीट महिला: गनीमत सेखों, परिनाज धालीवाल, दर्शा राठौड़।

  स्कीट मिश्रित टीम: अनंतजीत सिंह नरुका / गनीमत सेखों और अंगद वीर सिंह बाजवा / परिनाज धालीवाल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी