खेल की खबरें | कोरोना वायरस महामारी के कारण ठाणे मेयर मैराथन रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नगर निकाय द्वारा हर साल आयोजित होने वाली ‘ठाणे वर्षा महापौर मैराथन’ को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है।
ठाणे, 29 जून नगर निकाय द्वारा हर साल आयोजित होने वाली ‘ठाणे वर्षा महापौर मैराथन’ को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है।
शहर के मेयर नरेश म्हास्के ने रिकॉर्ड किए हुए संदेश के जरिए सोमवार को यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि शहर में पिछले तीन दशक से इस मैराथन का आयोजन लगातार किया जा रहा था।
म्हास्के ने कहा, ‘‘लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हमें इसे रद्द करने को बाध्य होना पड़ा। मैराथन के दौरान काफी लोग जुटते हैं इसलिए इसे रद्द कर दिया गया। ’’
यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.
इस स्पर्धा का आयोजन हर साल ठाणे नगर निगम और नगर निकाय अधिकारी करते हैं। इसमें विभिन्न वर्गों मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित लगभग 25 से 30 हजार लोग हिस्सा लेते हैं।
ठाणे इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक है।
नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामले आठ हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)