देश की खबरें | ठाणे की अदालत ने मकोका के तहत दर्ज मामले में आरोपी को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने राजमार्ग पर लूटपाट और डकैती के 17 साल पुराने मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत निरुद्ध एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

ठाणे, 13 मई ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने राजमार्ग पर लूटपाट और डकैती के 17 साल पुराने मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत निरुद्ध एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश ए.एन. सिरसीकर ने शोभन को भारतीय दंड संहिता और मकोका के संबंधित प्रावधानों के तहत लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया।

इस संबंध में आदेश 29 अप्रैल को दिया गया और इसकी प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई।

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर नौ दिसंबर 2007 को वाहनों को रोककर उसमें बैठे लोगों से तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के कीमती सामान की लूटपाट के मामले में शोभन को 2008 में गिरफ्तार किया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार यूथ कांग्रेस के तीन नेता एक जनसभा के लिए सूरत जा रहे थे तभी डकैतों के एक गिरोह ने राजमार्ग पर उनके वाहन को रोक लिया और उन पर हमला कर लूटपाट की।

न्यायाधीश सिरसीकर ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को अपर्याप्त बताया और इस बात पर गौर किया कि गवाह आरोपियों को नहीं पहचान पाए।

अदालत ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए इकबालिया बयान की स्वीकार्यता पर भी सवाल उठाया।

प्रक्रिया में उल्लंघन की तरफ इशारा करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सह-आरोपी का इकबालिया बयान दर्ज करने वाले अधिकारी ने स्वीकार किया है कि जो पुलिस थाना मामले की जांच कर रहा था वह उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

न्यायाधीश ने फैसला सुनाया, ‘‘यह मकोका नियमों के नियम-3(2) का स्पष्ट उल्लंघन है। यह नियम जांच अधिकारियों को इकबालिया बयान दर्ज कराने के दौरान मौजूद रहने से प्रतिबंधित करता है।’’

शोभन के कथित कबूलनामे के बारे में जज ने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष आरोपी के इकबालिया बयान को साबित नहीं कर पाया। इसके अलावा, कुछ अन्य सबूत भी होने चाहिए। अपराध को साबित करने के लिए इकबालिया बयान ही पर्याप्त नहीं है।’’

अदालत ने शोभन और तीन फरार सह-आरोपियों को बरी कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\