देश की खबरें | ठाणे की अदालत ने पॉक्सो मामले के आरोपी को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को बरी कर दिया है।

ठाणे, पांच फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को बरी कर दिया है।

आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज था।

विशेष पॉक्सो न्यायाधीश डी.एस. देशमुख ने कहा कि अभियोजन पक्ष 31 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा और इसलिए उसे संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।

एक फरवरी को पारित आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गयी।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि आरोपी और लड़की ने शादी कर ली है और उनके तीन बच्चे हैं।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी 14 नवंबर 2016 को पीड़िता को भगाकर कर ले गया था, जो उस समय 16 वर्ष की थी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि दोनों लखनऊ जा रहे थे, लेकिन मन बदलने के बाद वे मुंबई लौट आए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि लड़की आरोपी के साथ अपनी मर्जी से गयी थी और उसने स्वीकार किया कि वह आरोपी से शादी कर चुकी है और उसे कोई शिकायत नहीं है।

दोनों प्रमुख गवाहों ने अभियोजन पक्ष की कहानी की पुष्टि नहीं की, जिसके बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\