देश की खबरें | ‘ठक-ठक’ गिरोह का सदस्य मध्य दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के कोतवाली क्षेत्र से ‘ठक-ठक’ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर मध्य दिल्ली के कोतवाली क्षेत्र से ‘ठक-ठक’ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेरठ निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ (31) चोरी के नौ मामलों में शामिल था।

यह भी पढ़े | आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक की मांग, बीजेपी शासित एमसीडी अपने 24 हजार पेंशनधारकों का जल्द करें पेंशन जारी करे, इस पर ना करे राजनीति.

कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध रूप से बाइक पर इधर-उधर घूमते देखा।

पुलिस को देखते ही उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | ये मेरा सौभाग्य है कि मैं महर्षि वाल्मीकि जैसे महान संत की जयंती पर एक अच्छे कार्य का शुभारंभ कर रहा हूं: राघव चड्ढ़ा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक का पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, दरियागंज जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में अपने काम को अंजाम देता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी