विदेश की खबरें | थाईलैंड पुलिस ‘डे-केयर सेंटर’ में सीएनएन के दल के अनुपयुक्त ढंग से प्रवेश करने की कर रही जांच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय प्रशासन के प्रमुख डनाइचोक बूनसोम ने संवाददाताओं को बताया कि सरकारी परिसर में अनधिकृत प्रवेश के आरोप संबंधी घटना पर उन्होंने नाक्लांग जिला थाने को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और अब पुलिस जांच कर रही है।
स्थानीय प्रशासन के प्रमुख डनाइचोक बूनसोम ने संवाददाताओं को बताया कि सरकारी परिसर में अनधिकृत प्रवेश के आरोप संबंधी घटना पर उन्होंने नाक्लांग जिला थाने को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और अब पुलिस जांच कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी प्रक्रिया को अपने ढंग से काम करने दीजिए। मैं सभी ब्योरे का खुलासा नहीं करना चाहता। पुलिस को अपनी जांच करने दीजिए।’’
अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान उस वक्त लिया, जब एक थाई रिपोर्टर ने सीएनएन दल के दो सदस्यों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें देखा जा सकता है कि उनमें से एक इस परिसर की दीवार पर चढ़ रहा है जबकि दूसरा बाहर खड़ा है।
सीएनएन ने एक ट्वीट में कहा कि जब घटनास्थल से पुलिस का घेरा हटा दिया गया था और यह बताया गया था कि जनस्वास्थ्य अधिकारी इस भवन से जा रहे हैं एवं वे अंदर शूट कर सकते हैं, तब उसका दल अंदर गया था ।
इस ट्वीट से पहले फोरेन कोरेसपोंडेंट्स क्लब ऑफ थाइलैंड ने कहा था कि वह सीएनएन की कवरेज तथा अपराध स्थल का अंदर से शूट करने के निर्णय से अप्रसन्न है।
बृहस्पतिवार को हुए हमले में 36 लोग मारे गये थे जिनमें 24 बच्चे थे और उनमें से भी ज्यादातर प्री-स्कूल के थे। हमलावार एक पूर्व पुलिसकर्मी था जिसे इस साल के प्रारंभ में बर्खास्त कर दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)