देश की खबरें | ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात सहायता के मामले पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे और मराठा आरक्षण एवं चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर उनके साथ चर्चा करेंगे।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे और मराठा आरक्षण एवं चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर उनके साथ चर्चा करेंगे।

राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था।

वालसे पाटिल ने संवाददताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ऐसे दिन भर की इस दिल्ली यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ रहेंगे।

चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं।

इस बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार शाम को ठाकरे से मुलाकात की। पिछले एक पखवाड़े में पवार की ठाकरे के साथ यह दूसरी बैठक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\