देश की खबरें | ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना अमरनाथ यात्रा पंजीकरण शुल्क के विरुद्ध दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दक्षिण कश्मीर में बाबा अमरनाथ के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं से पंजीकरण शुल्क वसूले जाने के विरुद्ध दिल्ली में प्रदर्शन करने की रविवार को घोषणा की।
जम्मू, 14 मई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दक्षिण कश्मीर में बाबा अमरनाथ के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं से पंजीकरण शुल्क वसूले जाने के विरुद्ध दिल्ली में प्रदर्शन करने की रविवार को घोषणा की।
दो महीने तक चलने वाली इस अमरनाथ यात्रा के लिए पिछले महीने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह यात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे ननवान-पहलगाम मार्ग तथा गांदेरबल जिले में छोटे लेकिन अधिक चढाई वाले 14 किलोमीटर मार्ग से एक जुलाई से शुरू होने जा रही है।
शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीष साहनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘श्रद्धालुओं के वास्ते मुफ्त पंजीकरण को लेकर दबाव बनाने के अपने वर्तमान आंदोलन के हिस्से के तौर पर हम अगले कुछ दिनों में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ पार्टी नेता, धार्मिक प्रमुख, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी पंजीकरण शुल्क वापस लेने की मांग से संबंधित इस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम (जम्मू-कश्मीर के) उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड से श्रद्धालुओं से कोई पंजीकरण शुल्क न लेने की अपील करते हैं। हम चाहते हैं कि श्रद्धालुओं को करों से भी मुक्त रखा जाए।’’
साहनी ने बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मुंबई में युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे से मिला था और उसने उन्हें आंदोलन के बारे में बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)