ताजा खबरें | ‘नकली’ शिवसेना संबंधी टिप्पणी पर ठाकरे का पलटवार : कहा, भाजपा ‘बोगस’ जनता पार्टी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और उसे ‘बोगस’(फर्जी) जनता पार्टी करार दिया। इससे पहले भाजपा ने उनकी पार्टी को (नकली) शिवसेना बताया था।

छत्रपति संभाजीनगर /हिंगोली, 24 अप्रैल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और उसे ‘बोगस’(फर्जी) जनता पार्टी करार दिया। इससे पहले भाजपा ने उनकी पार्टी को (नकली) शिवसेना बताया था।

मराठवाड़ा क्षेत्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए ठाकरे ने पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने का जिक्र किया। ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण को पार्टी में शामिल करके सत्तारूढ़ पार्टी भी अब करोड़ों रुपये के आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले का हिस्सा बन गई है।

हिंगोली में शिव सेना (यूबीटी) उम्मीदवार नागेश अष्टिकर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ‘चोरों’ (विद्रोह करने वाले शिवसेना विधायकों के संदर्भ में) ने मूल शिवसेना को चुरा लिया, लेकिन वह तब तक चुप नहीं रहेंगे जब तक कि हिसाब बराबर नहीं हो जाए।

ठाकरे ने कहा, "(प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी कहते हैं कि हमारी शिवसेना नकली शिवसेना है। मोदी नहीं जानते कि भाजपा बोगस जनता पार्टी बन गई है।"

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई 'विश्वासघात' नहीं हुआ होता तो वह संभवत: पांच साल बाद किसानों का ऋण माफ कर देते।

उन्होंने भाजपा को महाराष्ट्र विरोधी भी करार दिया।

ठाकरे ने आदर्श हाउसिंग घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के गृह क्षेत्र नांदेड़ शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह मुद्दा उठाया।

आरोप हैं कि दक्षिण मुंबई में 31 मंजिला पॉश इमारत का निर्माण रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बिना आवश्यक मंजूरी के किया गया था।

ठाकरे ने आरोप लगाया, "आदर्श घोटाला मामले में अभी अदालत का फैसला नहीं आया है। अब, भाजपा ने अशोक चव्हाण को पार्टी में शामिल कर लिया है और उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया है। इस तरह, भाजपा भी अब आदर्श घोटाले में शामिल है।"

उन्होंने दावा किया कि (भाजपा नेताओं के) वीडियो हैं जिनमें कहा गया है कि आदर्श सोसायटी का गठन किया गया और शहीदों के परिवारों को मूर्ख बनाया गया लेकिन चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर उनकी भी प्रशंसा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी