देश की खबरें | ठाकरे ने विपणन समिति के मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया: संजय जाधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना से लोकसभा सदस्य संजय जाधव ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के जिन्तूर में एक विपणन समिति से संबंधित नियुक्ति के मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 28 अगस्त शिवसेना से लोकसभा सदस्य संजय जाधव ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के जिन्तूर में एक विपणन समिति से संबंधित नियुक्ति के मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

जाधव परभणी के जिन्तूर से सांसद हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को नोटबंदी, जीएसटी और विफल लॉकडाउन ने बर्बाद कर दिया: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के गैर आधिकारिक प्रशासनिक बोर्ड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिए गए प्रतिनिधित्व का विरोध करते हुए संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

जाधव ने 25 अगस्त को लिखा अपना पत्र शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे को भेजा था।

यह भी पढ़े | Encounter in Shopian District: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़.

उन्होंने मुंबई में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी।

जाधव ने कहा कि ठाकरे ने जिन्तूर बाजार समिति से संबंधित मुद्दे को सुना और उस पर विचार करने का आश्वासन दिया ।

जाधव ने पीटीआई- से कहा, “इस्तीफा इसलिए दिया था ताकि मेरी पार्टी मेरी बात सुने।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट