खेल की खबरें | तेवतिया ने जितनी भी तारीफ की जाए कम है : पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की जमकर प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि उन्होंने दबाव में लंबे शॉट खेलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मुंबई, आठ अप्रैल गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की जमकर प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि उन्होंने दबाव में लंबे शॉट खेलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। ऐसे में तेवतिया ने ओडियन स्मिथ की अंतिम दो गेंदों पर छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी।

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘जिस तरह से मैच में उतार चढ़ाव आ रहे थे मैं तटस्थ बन गया था। तेवतिया की जितनी तारीफ की जाए कम है। क्रीज पर उतरते ही बड़े शॉट खेलना मुश्किल होता है तथा दबाव की परिस्थितियों में ऐसा करना बेहतरीन प्रदर्शन है।’’

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने स्मिथ का बचाव करते हुए कि आखिरी ओवर में मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह कड़ा मैच था लेकिन हमने अच्छी चुनौती पेश की। हमने अच्छा स्कोर बनाया था। आखिरी ओवर में मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था। हम पूरी तरह से ओडियन का समर्थन करते है। यह केवल क्रिकेट का एक मैच है।’’

शुभमन गिल को उनकी 96 रन की पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट