खेल की खबरें | टेटे विश्व चैम्पियनशिप : पुरूष टीम चीन से हारी, भारतीय अभियान खत्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुरूष टीम के गुरूवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में चीन से हारने से विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया।
चेंगडू, छह अक्टूबर पुरूष टीम के गुरूवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में चीन से हारने से विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया।
चीन ने भारतीय टीम पर 3-0 की आसान जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
मानुष शाह को मानव ठक्कर की जगह उतारा गया और चीन ने तीसरे एकल में मानुष के सामने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी वांग चुक्विन को उतारा।
हरमीत देसाई ने फैन झेनडोंग के खिलाफ शुरूआत की लेकिन उन्हें दुनिया के नंबर एक चीनी खिलाड़ी ने महज 15 मिनट में हरा दिया। चीनी खिलाड़ी ने 11-2, 11-9, 11-5 से जीत हासिल की।
कई बार के ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप के पदकधारी मा लोंग ने जी साथियान को 14-12, 11-5, 11-0 से हराया।
वांग चुक्विन ने मानुष को तीसरे एकल में 11-4, 11-5, 11-6 से पराजित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)