खेल की खबरें | पिच को जल्दी परखने से हुआ फायदा: बुमराह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में शनिवार को यहां भारत को सात विकेट की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि टीम के गेंदबाज पिच के साथ जल्दी तालमेल बनाने में सफल रहे।

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में शनिवार को यहां भारत को सात विकेट की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि टीम के गेंदबाज पिच के साथ जल्दी तालमेल बनाने में सफल रहे।

बुमराह ने सात ओवर में महज 19 रन देकर दो विकेट चटकायें। उन्होंने शानदार लय में चल रहे मोहम्मद रिजवान और शादाब खान को बोल्ड किया।

पाकिस्तान की टीम 191 रन पर आउट हो गयी। रोहित शर्मा की 86 रन की पारी के बूते भारत ने 117 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

‘मैन ऑफ द मैच’ जसप्रीत बुमराह ने प्रसारकों से कहा, ‘‘ अच्छा लग रहा है। आपको जितना जल्दी संभव हो विकेट को परखना होता है। हमें जल्दी पता चल गया था कि इस विकेट पर ज्यादा गति नहीं है। ऐसे में हम बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनाना चाहते थे।’’

बुमराह ने कहा कि युवा क्रिकेटर के तौर पर अपने सीनियर खिलाड़ियों से काफी सवाल पूछते थे जिसने खेल को लेकर उनकी समझ बेहतर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं युवा था जब सीनियर खिलाड़ियों से पिच और परिस्थितियों के बारे में बहुत सवाल पूछता था। कई बार वे चिढ़ भी जाते थे लेकिन इससे मुझे अपनी समझ को बढ़ाने में काफी मदद मिली। मैं विकेट को परख कर गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं।’’

बुमराह ने रिजवान को धीमी गति की गेंद पर बोल्ड करने के बाद रिवर्स स्विंग पर शादाब खान को आउट किया।

बुमराह की इस रिवर्स स्विंग गेंद ने कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे इस कला के माहिर पूर्व दिग्गज वकार यूनिस को भी चौका दिया क्योंकि अब एकदिवसीय मैचों में दो नयी गेंद का इस्तेमाल होता है।

बुमराह ने कहा, ‘‘ मैंने देखा की (रविंद्र जडेजा) की गेंद को अच्छा टर्न मिल रहा था इसलिए रिजवान के खिलाफ धीमी गेंद की योजना बनायी। मेरी यह धीमी गेंद स्पिनरों की तरह रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैच में एक समय भी था जब गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। यह आउट स्विंग गेंद थी जो थोड़ी रिवर्स स्विंग हुई। मैंने वकार यूनिस और वसीम अकरम की इस तरह की जादुई गेंदबाजी से काफी सीखा है। उनसे से तारीफ सुनकर अच्छा लगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस