देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 13 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर जिले के काकरान इलाके में शाम लगभग साढ़े सात बजे राजपूत सतीश कुमार सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी।

अधिकारियों ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनकर सिंह के घर पर तैनात दो पुलिसकर्मी बाहर आए और उन्हें खून से लथपथ पाया।

उन्होंने बताया कि सिंह (55) को एक गोली सिर में और दो गोलियां सीने में मारी गई थीं। घायल सिंह को श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्वीट किया, ''कुलगाम के निवासी सतीश कुमार सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। इसमें शामिल आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।''

अधिकारियों को संदेह है कि हमले में लश्कर-ए-तैयबा का एक नया गुर्गा शामिल था।

कुलगाम और शोपियां जिलों में राजपूत परिवारों की छोटी-छोटी बस्तियां हैं। इन्होंने जम्मू-कश्मीर नहीं छोड़ा है। राजपूत परिवार मुख्य रूप से सेब का कारोबार करते हैं।

पिछले 10 दिन में आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में आम लोगों पर हमले तेज कर दिए हैं।

पिछले हफ्ते पुलवामा में दो अलग-अलग हमलों में चार मजदूर घायल हो गए थे, जबकि शोपियां में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था।

बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वीरां गांव में एक ''धमकीभरा'' पत्र प्रसारित किया गया था।

'लश्कर-ए-इस्लामी' नाम के एक अज्ञात समूह ने उस गांव के निवासियों को धमकी दी थी, जहां कश्मीरी पंडितों का एक समूह रहता है।

पुलिस ने कहा, ''हमें मामले की सूचना दी गई है। हमने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। हम पत्र की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं।''

पुलिस ने कहा, ''आतंकवादी संगठन अस्तित्वहीन लगता है, लिहाजा धमकी व्यवहार्य नहीं लगती। पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हैं। हालांकि, एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।''

पुलिस ने कहा कि शांति भंग करने के लिए इस तरह की धमकी देने वाले बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\