देश की खबरें | आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर किया हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवादियों ने शहर के नौगाम क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक दल पर सोमवार को हमला कर दिया जिससे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, पांच अक्टूबर आतंकवादियों ने शहर के नौगाम क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक दल पर सोमवार को हमला कर दिया जिससे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को नौगाम के कंदीजल पुल के पास सुरक्षा बलों के एक दल पर गोली चलाना शुरू दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: एलजेपी और JDU में मचे घमासान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, कुछ समझ में आया ?.

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक एएसआई समेत पांच कर्मी घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने दो कर्मियों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शहीद हुए कांस्टेबलों के नाम शेलेंद्र प्रताप सिंह और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी है।

अधिकारी ने कहा कि घायल हुए कर्मी- एएसआई गोरख नाथ, कांस्टेबल किरगैन और कांस्टेबल जेम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थित बताई गई है।

क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और आगे की जानकारी मिलना बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\