देश की खबरें | पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में एक आतकंवादी मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, छह नवंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में एक आतकंवादी मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले में लालपोरा इलाके में घेराव करके तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | New COVID19 Guidelines: केंद्र सरकार ने विदेश से आने वालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, सात दिन होम क्वारंटीन का करना होगा पालन.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में मात्र एक प्रतिशत रहेगा मंडी शुल्क, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात भर इलाके को घेरे रखा और शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

अभियान अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस