देश की खबरें | अनंतनाग में मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह आतंकवादी पुलिस के एक अधिकारी की हत्या में शामिल था।

श्रीनगर, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह आतंकवादी पुलिस के एक अधिकारी की हत्या में शामिल था।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई।दक्षिण कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ थी। इससे पहले शनिवार को शोपियां और पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो-दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में रात के वक्त एक आतंकवादी मारा गया।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग के कदीपोरा निवासी फहीम भट के रूप में की है।

आईजीपी, कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा, "वह हाल में आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल हुआ था और एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या में शामिल था, जो पीएस बिजबेहरा में तैनात थे।"

बुधवार शाम बिजबेहरा अस्पताल के बाहर आतंकियों ने एएसआई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स