विदेश की खबरें | पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकवादी हमला, दो सैनिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकवादियों ने 'अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर' की एक टीम पर हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 19 दिसंबर पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकवादियों ने 'अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर' की एक टीम पर हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई।

आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबीलाई जिले 'तिराह वैली खैबर' के ऊपरी बारा इलाके में पास के पहाड़ों से फ्रंटियर कोर की बम निरोधक इकाई पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया तथा भाग रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हाल के दिनों में पाकिस्तान में सुरक्षा और सैन्य प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है।

'तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान' (टीजेपी) से संबंधित आतंकवादियों द्वारा 12 दिसंबर को किए गए हमले में कम से कम 23 सैनिक मारे गए तथा 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।

पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे आतंकी संगठन टीजेपी का हाथ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट