देश की खबरें | आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा।’’

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा।’’

वह मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है।

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी थी और 101 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विशेष अदालत ने मामले के सभी सात आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ ‘‘कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत’’ नहीं हैं।

फडणवीस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आतंकवाद भगवा न कभी था, न है और न कभी होगा।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उनकी पार्टी एनआईए अदालत के फैसले का स्वागत करती है जिसमें ठाकुर और पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

हेगड़े ने दावा किया, ‘‘हम इस फैसले से बहुत खुश हैं। यह कांग्रेस पार्टी की नापाक चाल थी जिसने उन्हें फंसाया और अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द भी गढ़ा। उनका पर्दाफाश हो गया है।’’

हेगड़े ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि कोई भी हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता और यह बात सही साबित हुई है।

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फैसले की सराहना करते हुए कहा कि हिंदुत्व को ‘‘आतंकवादी’’ करार दिया गया और भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

उन्होंने दावा किया कि अध्यात्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड