देश की खबरें | बिहार दौरे पर टेनी ने समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर बल दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने बृहस्पतिवार को देश में समान नागरिक संहिता लाने की जोरदार वकालत की और इसके विरोध को कुछ राजनीतिक दलों के निहित स्वार्थों और तुष्टीकरण की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। ।

शेखपुरा, 28 अप्रैल केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने बृहस्पतिवार को देश में समान नागरिक संहिता लाने की जोरदार वकालत की और इसके विरोध को कुछ राजनीतिक दलों के निहित स्वार्थों और तुष्टीकरण की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री शेखपुरा में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘समान नागरिक संहिता ही देश को मजबूत बनाएगी।’’

किसी संगठन या नेता का नाम लिए बिना टेनी ने कहा कि लेकिन कुछ राजनीतिक दल निहित स्वार्थों और तुष्टिकरण की नीति के कारण इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने हनुमान चालीसा पर कहा कि यह लोगों की भावना से जुड़ा है और कुछ तत्व देश में इसको लेकर दुष्प्रचार का प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल की स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है, जहां राजनीतिक हिंसा विशेष रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने वालों को लक्षित करना सुर्खियां बटोर रहा है।

निकटवर्ती उत्तर प्रदेश के रहने वाले भाजपा नेता हाल ही में अपने लोकसभा क्षेत्र लखीमपुर में प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या को लेकर चर्चा में थे। प्रदर्शनकारियों को एक वाहन ने कुचल दिया जिसे कथित तौर पर उनका बेटा चला रहा था।

टेनी ने कहा कि देश भर में महत्वाकांक्षी जिलों के कार्यक्रम के लिए चुने गए शेखपुरा सहित सभी 115 जिलों में को केंद्र और नीति आयोग की सीधी सहायता से विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इन जिलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर