सचिन तेंदुलकर ने 38 साल पहले मुंबई के लिए आयु वर्ग में खेली गयी पहली शतकीय पारी को किया याद

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लगभग 38 साल पहले अंडर-15 क्रिकेट में बड़ौदा में खेली गयी शतकीय पारी अच्छे से याद है क्योंकि यह मुंबई के लिए उनका पहला शतक था

Sachin Tendulkar (Photo Credit: X)

मुंबई, सात अक्टूबर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लगभग 38 साल पहले अंडर-15 क्रिकेट में बड़ौदा में खेली गयी शतकीय पारी अच्छे से याद है क्योंकि यह मुंबई के लिए उनका पहला शतक था.

क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल 51 साल के तेंदुलकर ने सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांड दूत नियुक्त होने के बाद कहा कि उन्होंने मुंबई के लिए अपना पहला शतक बड़ौदा में ही लगाया था. तेंदुलकर ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस कमरे में मौजूद बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि मैंने किसी भी आधिकारिक टूर्नामेंट, किसी भी आयु वर्ग में मुंबई के लिए पहला शतक बड़ौदा में बनाया था.’’ यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में मयंक यादव ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में ये कारनामा कर बने तीसरे भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि 1986 का साल था. मैंने अंडर-15 टूर्नामेंट खेलते हुए अपना पहला शतक बनाया था. हम बड़ौदा में महाराष्ट्र के खिलाफ खेल रहे थे और मैंने 123 रन बनाये थे.’’

तेंदुलकर ने कहा कि इसके कुछ समय के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में नामित किया गया था लेकिन वह एकादश में जगह नहीं बना सके थे और यह मैच भी बड़ौदा में ही खेला गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय, मुझे वास्तव में आपके संस्थापक (बड़ौदा के महाराजा, सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय) के महल का दौरा करने का अवसर मिला. मैंने महल में रखी गयी उनकी विशेष चीजों को देखा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं गलत नहीं हूं, तो मैंने समरजीत गायकवाड़ (बड़ौदा के पूर्व खिलाड़ी) के खिलाफ भी खेला है। वह गायकवाड़ परिवार से ही हैं.’’

रिकॉर्ड 463 एकदिवसीय खेलने वाले तेंदुलकर इस मौके पर यह जिक्र करना नहीं भूले कि उन्होंने अपना 400वां वनडे बड़ौदा में ही खेला था.

उन्होंने कहा, ‘‘ बड़ौदा में मेरे साथ कई विशेष चीजें हुईं. मुझे लगता है कि मेरा 400वां वनडे मैच भी बड़ौदा में खेला गया था. इसलिए यह जुड़ाव समय के साथ बढ़ता गया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड