सचिन तेंदुलकर ने अंशुमन गायकवाड़ के कोच रहते हुए बिताए गए अच्छे दिनों को किया याद

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि जब अंशुमन गायकवाड भारत के कोच थे तो वे उनके क्रिकेट करियर के कुछ अच्छे वर्षों में से एक थे और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर आप हमेशा भरोसा कर सकते हैं.

सचिन तेंदुलकर ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई, 20 मई सचिन तेंदुलकर ने कहा कि जब अंशुमन गायकवाड भारत के कोच थे तो वे उनके क्रिकेट करियर के कुछ अच्छे वर्षों में से एक थे और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर आप हमेशा भरोसा कर सकते हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज गायकवाड 1997 से 1999 तक भारत के कोच रहे थे। इस दौरान तेंदुलकर ने कुछ शानदार पारियां खेली थी जिनमें शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए गए दो शतक भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: पूर्व ऑस्ट्रलियाई कप्तान ब्रायन बूथ का निधन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताया शोक

तेंदुलकर ने शुक्रवार को गायकवाड़ की जीवनी ‘गट्स एमिडस्ट ब्लडबाथ’ के विमोचन के अवसर पर कहा,‘‘ मैं वास्तव में भाग्यशाली था कि जब वह हमारे कोच थे तो मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला. संभवत: जब वह कोच से तो वे मेरे करियर के बेहतर वर्ष थे. हम मेरी बल्लेबाजी और मुझे कैसा रवैया अपनाना चाहिए इसको लेकर चर्चा किया करते थे.’’

उन्होंने कहा,‘‘ प्रत्येक के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन वह हमेशा आपकी मदद के लिए मौजूद रहते थे. वह ईमानदार और बेहद पारदर्शी थे। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन पर आप भरोसा कर सकते थे। उनके साथ जो भी चर्चा होती थी वह हमेशा गोपनीय रहती थी. यह किसी कोच का महत्वपूर्ण गुण होता है। हम वास्तव में एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं.’’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने गेंदबाजी करते हुए क्रीज पर दौड़ने की उनकी कमजोरी को दूर करने का श्रेय गायकवाड को दिया.

जहीर ने कहा,‘‘वह तब कोच थे जब पहली बार मैं क्रीज पर दौड़ने की समस्या से रूबरू हुआ. मैं अपने फॉलो-थ्रू पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था लेकिन अंशु भाई ने इसे बहुत अच्छी तरह से संभाला. अगर वह मेरी इस कमजोरी को दूर करने में मदद नहीं करते तो मेरा टीम में चयन नहीं हो पाता.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\