देश की खबरें | तेंदुलकर ने तोक्यो जाने वाले ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों को पदक जीतने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाली भारत की 26 सदस्यीय ट्रैक एवं फील्ड टीम से अपील की कि वे दबाव का लुत्फ उठाएं और इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। तेंदुलकर ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ खिलाड़ियों को ऑनलाइन विदाई दी।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाली भारत की 26 सदस्यीय ट्रैक एवं फील्ड टीम से अपील की कि वे दबाव का लुत्फ उठाएं और इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। तेंदुलकर ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ खिलाड़ियों को ऑनलाइन विदाई दी।

वर्चुअल कार्यक्रम में तेंदुलकर ने एथलीटों से कहा कि वे ओलंपिक में पदक जीतने के अपने सपने का बिना रुके पीछा करें।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘काफी लोग कहते हैं कि खेल में हार और जीत होती है लेकिन मेरा संदेश है कि हार आपके विरोधी की हो और आप जीत दर्ज करें। आपको पदक जीतने की कोशिश करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने सपनों का पीछा करना मत छोड़िए और आपका सपना गले में पदक पहनना, राष्ट्रगान का बजना और तिरंगे का लहराना होना चाहिए।’’

ट्रैक एवं फील्ड दल में 47 सदस्य शामिल हैं जिसमें 26 खिलाड़ियों के अलावा 11 कोच, आठ सहयोगी स्टाफ, एक टीम डॉक्टर और एक टीम नेतृत्वकर्ता है।

यह दल 23 जुलाई को तोक्यो के लिए रवाना होगा।

तेंदुलकर ने कहा कि दबाव सभी खेलों में खिलाड़ी का साथी है और यह अहम है कि इसका इस्तेमाल बेहतर प्रदर्शन के लिए किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके बेहतर प्रदर्शन से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। यह अच्छी चीज है। मैंने हमेशा दबाव और लोगों की अपेक्षाओं का आनंद उठाया है। आपको इसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलना होगा।’’

एथलेटिक्स की स्पर्धाओं का आयोजन  30 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा। भारत को भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\