Goa: गोवा में मंदिरों, गिरजाघरों को ध्वनि प्रदूषण कानून से छूट दी जाएगी- CM प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य के मंदिर और गिरजाघर रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत बजाने पर पाबंदी लगाने वाले कानून के दायरे में नहीं आएंगे.
पणजी, 21 दिसंबर : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कहा कि राज्य के मंदिर और गिरजाघर रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत बजाने पर पाबंदी लगाने वाले कानून के दायरे में नहीं आएंगे.
विपक्षी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने मंगलवार को मांग की थी कि क्रिसमस और अन्य पारंपरिक उत्सवों को तेज आवाज में संगीत बजाने पर लगी पाबंदी से छूट दी जाए. सावंत ने मंगलवार शाम को पत्रकारों से कहा कि राज्य के मंदिरों और गिरजाघरों पर ध्वनि प्रदूषण कानून का असर नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़े: Bihar: रात को सड़कों पर निकले तेजस्वी, रैन बसेरों का लिया जायजा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बांटा कंबल
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पर्यावरण मंत्री (निलेश कैब्राल) ने पहले ही स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित कानून का असर मंदिरों और गिरजाघर पर नहीं पड़ेगा.’’
Tags
संबंधित खबरें
Fact Check: गोवा में हवा में उड़ती महिला? वायरल वीडियो का 'भूतिया' सच आया सामने, जानें क्या है इस रहस्यमयी क्लिप की असलियत
Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी, गोवा उपभोक्ता आयोग ने लिया सख्त एक्शन
Class 1 Admission New Bill: गोवा में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए अब 6 साल होगी न्यूनतम उम्र, सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया विधेयक
Sara Tendulkar Goa Video: गोवा की सड़क पर हाथ में 'बियर' लिए नजर आईं सारा तेंदुलकर, वायरल वीडियो ने छिड़ी नई कानूनी और नैतिक बहस
\