देश की खबरें | मंदिर विवाद : राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर तोड़ने को लेकर विवाद में घिरी राजगढ़ (अलवर) नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निलंबित कर दिया है।

जयपुर, 26 अप्रैल राजस्थान सरकार ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर तोड़ने को लेकर विवाद में घिरी राजगढ़ (अलवर) नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निलंबित कर दिया है।

स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 17 अप्रैल को विभिन्न निर्माण कार्य हटाने के प्रकरण में विभाग ने प्राथमिक जांच करवाई। आदेश के अनुसार इस जांच की रिपोर्ट व उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने विधि विरूद्ध आचरण किया।

आदेश के अनुसार विभाग ने इस मामले की न्यायिक जांच करवाने का फैसला किया है और चूंकि दुहारिया के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं तो उन्हें अध्यक्ष व पार्षद पद से तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसी तरह विभाग के एक अन्य आदेश के अनुसार पालिका के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा को भी प्राथमिक जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही व विधि विरूद्ध आचरण का दोषी पाए जाने पर पद से निलंबित कर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने राजगढ़, अलवर के उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीना (आरएएस) को भी सोमवार को निलंबित कर दिया था। राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 17 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक मंदिर को ढहाने को लेकर विवाद हो गया था।

निलंबन आदेश पर प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट किया, ‘‘सत्य पराजित नहीं होता। सरकार और अपने अफसरों की गलती छुपाने के लिये भाजपा बोर्ड पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस अंतत: अफसरों को दोषी मान उन पर कार्रवाई कर रही है।’’

पूनियां ने कहा, ‘‘अपनी अनैतिक सोच का अफ़सरों से क्रियान्वयन कराने वालों जनता सब देख समझ रही है कि किसके इशारे पर मंदिर टूटा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट